फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के कारण किशोरों की आंखों से गायब हो रही नींद

Sat, 02 Apr 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • जीवनचर्या पर भी पड़ रहा असर, फोर्टिस अस्पताल का दावा
  • दिल्ली-एनसीआर के 550 स्कूल गोइंग छात्रों पर किया शोध
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल और तकनीक से किशोरों के आंखों से नींद गायब हो रही है। रातों को इन्हें सही से नींद नहीं आती। नींद टूटने पर वाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल साइट्स पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन


खराब नींद की वजह से उनकी दिनचर्या बिगड़ भी रही है। ऐसे किशोरों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह खुलासा फोर्टिस अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहारिक विज्ञान विभाग द्वारा किए गए शोध में सामने आया है।

विभाग के निदेशक डॉ. समीर पारिख द्वारा दिल्ली-एनसीआर के 550 स्कूल गोइंग छात्रों के बीच शोध किया गया। इसमें उन्होंने पाया कि 22 फीसदी किशोर हमेशा रात में उठते हैं और अपना मोबाइल चेक करते हैं।
विज्ञापन


जबकि, 48 फीसदी कभी-कभार उठकर ऐसा करते हैं। जबकि 21 फीसदी किशोरों को फोन की वजह से उठना होता है और फिर मोबाइल चेक करते हैं।
विज्ञापन

क्लास के दौरान सो जाते हैं बच्चे

- फोटो : getty images
शोध में पाया गया कि 34 फीसदी किशोरों को कभी-कभी स्कूल में नींद आती है, जबकि 33 फीसदी को अक्सर नींद आती है। 9 फीसदी हमेशा क्लास के दौरान सो जाते हैं और 24 फीसदी को अक्सर जंभाई आती है।

सर्वे में शामिल किशोरों में 29 फीसदी पांच घंटे से कम सोते हैं और 25 फीसदी इनमें नींद की समस्या से पीड़ित हैं। इनमें 29 फीसदी किशोर रात में म्यूजिक के शौक के कारण हेडफोन लगाकर सो जाते हैं, जो इनकी आदत में शुमार है।

डॉ. पारिख कहते हैं कि किशोरों के जीवन में तकनीक अधिक घुस गया है। इससे बेड का समय बिगड़ रहा है और तकनीक की वजह से रात की नींद प्रभावित हो रही है। रात में अधिक देर तक जागते हैं और सुबह ज्यादा देर तक सोते हैं। फिर स्कूल और अन्य दिनचर्या प्रभावित होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें