फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी होंगे परेशान, एक महीना रहेगा जाम का झाम

Sun, 08 Feb 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप मालीवाड़ा रोड से नया गाजियाबाद स्टेशन की ओर वाहन लेकर जाते हैं तो अगले एक महीने तक अपना रूट बदल लें। एक महीना मालीवाड़ा रोड पर लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन


मालीवाड़ा में नई सीवर लाइन डालने का काम नगर निगम ने रविवार से शुरू कर दिया है। नया गाजियाबाद रेलवे क्रासिंग से अंबेडकर रोड स्थित मालीवाड़ा चौक तक करीब 650 मीटर सीवर लाइन बिछाने का यह काम करीब एक महीने में पूरा होगा। इस दौरान यहां ट्रैफिक बाधित रहेगा। रविवार को भी यहां भीषण जाम लगा रहा।
 
मालीवाड़ा में 250 एमएम चौड़ी सीवर लाइनें पहले से है लेकिन बढ़ती आबादी के चलते ये छोटी पड़ने लगी है। निगम करीब 33 लाख रुपये के बजट से इस क्षेत्र में 450 और 650 एमएम की सीवर लाइनें बिछा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को वोल्गा पैलेस के पास से नगर निगम ने खुदाई का काम शुरू कर दिया। इस दौरान निगम ने वोल्गा पैलेस के पास बेरिकेडिंग कर चौपहिया वाहनों का संचालन रोक दिया। इसकी वजह से भीषण जाम लगा रहा।

रोजाना की तरह दौड़ते वाहनों पर बेरिकेडिंग के पास जाते ही ब्रेक लग गए। लोगों को यहां से मुड़कर दूसरे रास्तों से होकर गंतव्य तक जाना पड़ा।

हालांकि दुपहिया वाहनों के आवागमन के लिए छोटा सा रास्ता छोड़ा गया था लेकिन खुदाई ज्यादा होगी तो यहां ट्रैफिक का संचालन रोक दिया जाएगा। ऐसे में एक महीना यहां ट्रैफिक बाधित रहेगा।

बस अड्डा और नेहरू नगर फ्लाईओवर पर रहेगा ट्रैफिक का लोड
मालीवाड़ा रोड पर ट्रैफिक बाधित होने से पुराना बस अड्डा और नेहरू नगर फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का लोड बढ़ जाएगा। नेहरू नगर और बसंत सिनेमा की ओर से राजनगर, कविनगर जाने वाले लोगों को वोल्गा पैलेस के सामने से जाने की बजाय पुराना बस अड्डा चौक से घूमकर जाना पड़ेगा।

इसी तरह लोहिया नगर से मालीवाड़ा रोड पर जाने वाले लोगों को भी बस अड्डे से होकर पहुंचना होगा। कविनगर और राजनगर से नेहरू नगर की ओर जाने वाले वाहन नेहरू नगर और बस अड्डे से घूमकर जाएंगे। इससे समय तो ज्यादा लगेगा ही, लोगों को परेशानी भी झेलनी होगी। एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि सीवर लाइन डालने की वजह से मालीवाड़ा में ट्रैफिक बाधित होगा तो उसे वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें