फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई के बाद मेरठ रूट पर चलेंगी ईएमयू

Sun, 08 Feb 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में दिल्ली-मेरठ रूट पर ईएमयू चलने का इंतजार अब और लंबा हो गया। इस रूट पर फरवरी में प्रस्तावित ईएमयू संचालन अब मई के बाद होगा।
विज्ञापन


रेलवे को फिलहाल सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) से एनओसी नहीं मिल सकी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल तक एनओसी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ट्रायल कराकर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।

इस रूट पर सहारनपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों (ईएमयू) को चलाया जाना है। इलेक्ट्रिफिकेशन का काम करीब छह महीने पहले ही पूरा हो चुका है। रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन को बिजली देने के लिए मुरादनगर और मोदीनगर में सब स्टेशन बनाने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


यूपी पावर कारपोरेशन और रेलवे में बिजली आपूर्ति के लिए करार हो चुका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से गाजियाबाद तक पहले से ही इलेक्ट्रिक लाइनों पर ट्रेनें दौड़ रहीं हैं।
विज्ञापन


इस लाइन से सहारनपुर रूट को जोड़ दिया जाएगा। सहारनपुर तक इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद रेलवे की ओर से सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) के पास एनओसी के लिए आवेदन भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें