फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पहली आरआरटीएस के सफल संचालन का एक वर्ष पूरा, मंत्री मनोहर लाल ने नमो भारत ट्रेन में किया सफर

Mon, 21 Oct 2024 03:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मंत्री मनोहर लाल ने अपने दौरे की शुरुआत आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन से की, जहां उनका स्वागत एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने किया। उन्होंने मंत्री मनोहर लाल को स्टेशन के अनूठे डिजाइन और समग्र आरआरटीएस नेटवर्क में इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
आवासन और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो भारत ट्रेन संचालन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आज आवासन और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने नमो भारत ट्रेन में यात्रा की और दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशनों का दौरा किया। मंत्री मनोहर लाल ने साहिबाबाद स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सवार होकर यात्रा की। इस दौरान उन्होंने महिला ट्रेन ऑपरेटरों से बातचीत की और भारत के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालन में उनके योगदान की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने दैनिक यात्रियों से भी बातचीत की और नमो भारत सेवा के बारे में उनका प्रत्यक्ष फीडबैक लिया।

विज्ञापन


मंत्री मनोहर लाल ने यात्रियों से मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया पर संतोष व्यक्त किया, जिन्होंने नमो भारत ट्रेनों मे मिलने वाली सुविधाएं, इसकी गति, और मिलने वाले आराम की सराहना की। कई यात्रियों ने बताया कि इस नए परिवहन साधन ने उनके दैनिक आवागमन को काफी बेहतर बनाया है, और यह पारंपरिक परिवहन के मुकाबले एक परेशानी-मुक्त और विश्वसनीय विकल्प है।

नमो भारत परिचालन के एक वर्ष होने के अवसर पर एनसीआरटीसी ने सुबह स्कूली छात्रों की विशेष यात्रा का आयोजन किया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने चॉकलेट के साथ तेज और आनंददायक सवारी का आनंद लिया। यात्रियों का स्वागत उत्सव के माहौल में ढोल की थाप, चॉकलेट और स्मृति चिन्ह के साथ किया गया। स्टेशनों को नमो भारत दिवस के लिए सजाया गया था, जिससे एक उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन


मंत्री मनोहर लाल ने अपने दौरे की शुरुआत आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन से की, जहां उनका स्वागत एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने किया। उन्होंने मंत्री मनोहर लाल को स्टेशन के अनूठे डिजाइन और समग्र आरआरटीएस नेटवर्क में इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन को ऐसे डिज़ाइन किया गया है कि यह आसानी से पाहुचा जा सकता है और विभिन्न परिवहन साधनों के साथ सहज एकीकरण करता है, जिससे यह एक महत्वपूर्ण यात्री केंद्र के रूप में आकार ले रहा है। दो मेट्रो लाइनों, एक रेलवे स्टेशन, और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कौशांबी में स्थित दो अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों (आईएसबीटी) के निकट होने के कारण, आनंद विहार क्षेत्र का सबसे व्यस्त ट्रांजिट हब बनने के लिए तैयार है।

हाल ही में, नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू किया गया है, जो दिल्ली के न्यू अशोक नगर और आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन को पहले से चालू साहिबाबाद स्टेशन से जोड़ेगा। इसके बाद, मंत्री मनोहर लाल साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पहुंचे, जहाँ उन्होंने यात्रियों के लिए विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्हें लाइव मॉडल के साथ-साथ ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) के बारे मे भी बताया गया और आरआरटीएस के विकास में इस्तेमाल की जा रही नवीनतम बुनियादी संरचना, उन्नत तकनीकों और सेवाओं की जानकारी प्रदान की गयी। 

नमो भारत के संचालन के पहले ही दिन से, यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की सुविधा का लाभ मिल रहा है, जिससे भारत सरकार की "वन नेशन, वन कार्ड" पहल के तहत विभिन्न परिवहन साधनों के बीच सुगम यात्रा संभव हो पाई है। मंत्री को बताया गया कि 21 अक्टूबर 2023 को शुरू होने के बाद से, नमो भारत ट्रेनों ने गाज़ियाबाद, साहिबाबाद और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा को काफी बदल दिया है, और अपने पहले वर्ष में सफलतापूर्वक 40 लाख से अधिक यात्रियों की सेवा की है। पिछले वर्ष के दौरान गाज़ियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की गई। इसके बाद साहिबाबाद और मोदीनगर नॉर्थ आरआरटीएस स्टेशनों का स्थान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें