फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई: नोएडा के आयुष ने किया बीआर्क टॉप

Wed, 20 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के बीआर्क विषय में नोएडा के आयुष कुमार ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 415 अंक प्राप्त हुए। आयुष की योजना दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) से पढ़ाई करने की है।
विज्ञापन


सेक्टर-26 निवासी डॉक्टर दंपति नलीन अग्रवाल और जूही चंद्रा के बेटे आयुष कुमार ने डीपीएस नोएडा से 12वीं की है। आयुष के मुताबिक उन्होंने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया। आयुष ने बताया कि प्रोफेसर रहे दादा आरपी अग्रवाल और दादी शशि अग्रवाल ने लाड़ प्यार के साथ-साथ पढ़ाई के लिए काफी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे दूर रहकर मिली सफलता

साथ ही एमबीए कर रहे बड़े भाई अभिनव का भी खासा योगदान रहा। बुधवार को रिजल्ट की जानकारी होते ही परिवार के सभी सदस्यों का खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

आयुष ने परीक्षाओं से कुछ समय पहले से फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट्स से दूरी बना ली थी। साथ ही व्हाट्सऐप पर भी सक्रिय नहीं थे।

आयुष ने कहा कि सोशल साइट्स पर सक्रिय हैं लेकिन परीक्षा के दौरान इनसे दूरी बना रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें