साइबर क्राइम का एक मामला प्रकाश में आया, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के एटीएम कार्ड से अमेरिका के डेट्रायट शहर में 90 हजार रुपये की दवा और शराब की शॉपिंग कर ली गई।
हैरत की बात तो यह है कि जिस वक्त अमेरिका में शॉपिंग हो रही थी, उस दौरान एटीएम कार्ड पीड़िता के पास रखा हुआ था और वह नोएडा में थी। सेक्टर-22 निवासी भावना शर्मा सेक्टर-62 स्थित एक एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
उनका सैलरी अकाउंट सेक्टर-18 स्थित सिटी बैंक में है। 17 मई की सुबह साढ़े सात बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपना मोबाइल उठाया। मोबाइल के मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए।