फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे 300 यूपीएससी छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी की प्राथमिक परीक्षा के नए स्वरूप सीसैट का विरोध कर रहे छात्रों ने सोमवार को राजधानी में संसद भवन के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान ही वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने उन्हें हटाने की कोशिश की पर जब छात्र नहीं माने तो सुरक्षा बलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसमें करीब 300 यूपीएससी छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

लंबे समय से सीसैट को रद्द करने की मांग लिए ये छात्र राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ये आज संसद भवन के सामने अपनी मांग मानी जाने की उम्मीद लेकर प्रदर्शन कर रहे थे पर सुरक्षा बलों ने इन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में बंद हैं छात्र

संसद भवन पर प्रदर्शन करने गए और बाद में गिरफ्तार हुए 300 छात्र इस वक्त पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में बंद हैं। यूपीएससी के ये छात्र कई अहम मुद्दों को लेकर राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं।

इनकी सबसे पहली मांग है कि आईएएस की प्राथमिक परीक्षा के नए फॉर्मेट सीसैट को रद्द कर दिया जाए। इन छात्रों का कहना है कि सीसैट से ग्रामीण परिवेश वाले बच्चों का सिविल सेवा की प‌रीक्षा में बैठना काफी कठिन हो गया है और ये शहरी और ग्रामीण छात्रों में भेदभाव को बढ़ावा देता है इसलिए इस प्रारूप को खत्म कर दिया जाए।

इसके साथ ही हिंदी व देश की क्षेत्रीय भाषाओं की अनदेखी भी इस प्रारूप के रहने से हो रही है इसलिए इसे खत्म किया जाए और क्षेत्रीय भाषाओं को पहले जैसा स्थान मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें