फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अबकी RTI डाला तो जिंदा नहीं बचोगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में आरटीआई कार्यकर्ता को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन पर दी गई धमकी में कहा गया है कि ‘पिछली बार तो बच गया था लेकिन इस बार जिंदा नहीं बचोगे’। पीड़ित की तहरीर पर दनकौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दनकौर कोतवाली के सक्का गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अनूप सिंह को एक बार फिर मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार को उनके मोबाइल पर किसी की कॉल आई और आरटीआई के आवेदन को वापस लेने के लिए कहा गया।

साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर आरटीआई का काम बंद नहीं किया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पिछली बार तो बच गया था लेकिन इस बार नहीं बच पाओगे।
विज्ञापन

एक बार बार हो चुका है अपहरण्‍ा

मालूम हो कि अनूप सिंह भाजपा कार्यकर्ता भी हैं। उनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। पिछले कई साल से वे आरटीआई डालने का काम करते हैं। गांव में सड़क निर्माण को लेकर एक आरटीआई डाली थी उसी के चलते 13 दिसंबर 2013 को उनका अपहरण कर लिया गया था।

चार दिन तक उन्हें यातना देकर बुलंदशहर के जहांगीरपुर के पास अधमरी हालत में फेंककर आरोपी फरार हो गए थे। हालांकि आरोपियों को आज तक सजा नहीं मिल पाई है। उधर, एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसी के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-दो सेक्टर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत के मामले में उनकी पत्नी सविता शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। सविता का आरोप है कि पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के कई माह बीत जाने के बाद भी लैब से रिपोर्ट नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें