हिमांशु जैन आईएएस की परीक्षा में हासिल की चौथी रैंक
- फोटो : अनूप पराशर
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। इस परीक्षा में हरियाणा के पलवल जिले के हिमांशु जैन देशभर में चौथी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
उनकी इस सफलता से उनके घरवाले खासा उत्साहित हैं। देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में पास हुए हिमांशु के परिवार वाले अपने लाडले के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। हिमांशु के पिता का नाम सचिन जैन हैं और पूरा परिवार पलवल के होडल में रहता है।
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही हिमांशु जैन के घर होडल में बधाई देने वालों का तांता लगा है। हिमांशु जैन के दादा का होडल में ही सर्राफा का काम है। वहीं उनके पिता सचिन जैन दिल्ली के शाहदरा में सर्राफा काम करते हैं।
हिमांशु की आठवीं तक शिक्षा-दीक्षा होडल में ही हुई है उसके बाद नवीं से बीए तक उन्होंने दिल्ली में पढ़ाई की है।