फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले भाई से तंग महिला का जिला अस्पताल में हंगामा, आरोप- नोएडा पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय की पिटाई

Tue, 04 Aug 2020 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा जिला अस्पताल में महिला का हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के जिला अस्पताल में आज एक महिला ने जोरदार हंगामा किया। महिला का आरोप है कि उसके छोटे भाई ने उसकी पिटाई की और जब वह थाने गई तो पुलिसवालों ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। इसके बजाय पुलिसवालों ने उसकी पिटाई की।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में एक महिला ने आज जबरदस्त हंगामा किया। महिला ने कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके सौतेले छोटे भाई ने उसकी पिटाई कर दी।

अपनी फरियाद लेकर जब वह महिला थाने पहुंची तो शिकायत के बावजूद पुलिस ने भाई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का ये भी आरोप है कि वह जब अपनी बहन के साथ मेडिकल जांच के लिए जा रही थी तो रास्ते में पुलिसवालों ने बहन को उतार दिया। इसके बाद महिला पुलिस ने उसे थप्पड़ मारे।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि जब वह अस्पताल पहुंची और अपनी बहन को बुलाने की मांग करने लगी तो पुलिस ने उस पर ही आरोप लगा दिए कि यह महिला मेडिकल नहीं करा रही और हंगामा कर रही है। हालांकि हंगामे के बाद महिला जिला अस्पताल से वापस लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें