यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। मुखर्जी नगर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास शनिवार को चार छात्र राघव कात्यायान, काथिकेयन इल्लांकोवन, सुरेंद्र पटेल, और श्रवण ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।
छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार सी-सेट से प्रभावित छात्रों को तीन अतिरिक्त मौके देने की मांग पूरी न्हीं करेगी, भूख हड़ताल जारी रहेगी। यूपीएससी ऐस्पिरेंट फोरम के संयोजक अनुराग निगम के मुताबिक, हम सरकार से लेकर सांसदों तक अपनी मांग रख चुके हैं।
हर जगह पिछले छह महीनों से मांग पूरी होने का आश्वासन मिला, लेकिन अब जाकर पता चला कि सबसे सिर्फ आश्वासन ही दिया था। भूख हड़ताल में बैठे छात्रों को देशभर से छात्रों का समर्थन भी प्राप्त हो रहा है।