फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आवारा कुत्ते की मौत पर हंगामा, गार्ड की पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक आवारा कुत्ते की मौत और उसके बाद पुलिस स्टेशन के बाहर हुए हंगामे का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 8 मई की शाम करीब 7.37 बजे रमेश नगर निवासी तरुण घई ने कीर्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया कि 7 मई की शाम कीर्ति नगर के जे ब्लॉक में तैनात गार्ड विनोद पासवान ने एक आवारा कुत्ते पर रॉड से हमला किया था। आरोप है कि हमले में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घायल कुत्ते को पहले एक निजी पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया, जिसके बाद इलाज के लिए नजफगढ़ ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि संबंधित अस्पताल की ओर से स्थानीय पुलिस को अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं भेजी गई है। इसी मामले को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें थाने के पास एक महिला ने गार्ड को थप्पड़ मारते देखा गया। बताया जा रहा कुत्ते की मौत की सूचना मिलने के बाद महिला ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह बात सामने आई कि जसमीत कौर नाम की महिला जो खुद को पशु अधिकार कार्यकर्ता बताती हैं ने कथित तौर पर गार्ड पर हमला किया था। हालांकि गार्ड की ओर से इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुत्ते की मौत और पुलिस स्टेशन के बाहर हुए हमले दोनों मामलों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायतों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें