पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में मंगलवार को आप पाषर्दों के हंगामे के बीच कई प्रस्ताव पास कर दिए गए। एक दिन पहले उत्तरी निगम सदन की बैठक में आप पाषर्दों के हंगामे को देखते हुए पूर्वी निगम मुख्यालय में पहले ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी।
बैठक में नेता सदन निर्मल जैन जैसे ही अल्पकालिक प्रश्न में डेंगू-मलेरिया पर सदन को जानकारी देने लगे कि नेता विपक्ष रोहित महरौरिया ने पार्किंग में फैले भ्रष्टाचार के मामले में चर्चा की मांग की। महापौर ने कहा कि पहले डेंगू पर चर्चा होने दें।
इसके बाद आपके प्रस्ताव पर भी चर्चा कराई जाएगी। लेकिन आप के पाषर्द नहीं माने और हंगामा करते हुए वेल तक पहुंच गए। बैठक में विपक्ष के नेता रोहित महरौलिया ने कहा कि जब पाषर्द संदीप कपूर स्थायी समिति के सदस्य मात्र थे उस वक्त पार्किग टेंडर के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने की कवायद की थी।
अब अचानक स्थायी समिति अध्यक्ष बनते ही उन्होंने ऑनलाइन की जगह कृष्णानगर की पार्किंग को ऑफलाइन कर दिया गया। हंगामे के बीच एक बार कुछ देर के लिए बैठक स्थगित भी हुई, लेकिन कुछ देर बैठक शुरू और हंगामे के बीच ही कई प्रस्ताव पास कर दिए गए।