मेडिकल और इंजीनियरिग कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर 300 करोड़ से अधिक के फ्रॉड का मामला प्रकाश में आया है। मामले में नोएडा पुलिस ने पटना में छापेमारी की है। नोएडा में क्रैक और करियर कंपनी के अधिकारी की दाखिले में लेनदेन को लेकर इसी गिरोह ने हत्या कर दी थी।