आम उपभोक्ताओं के साथ ही मेट्रो को भी महंगी बिजली का झटका लगा है। अब उसे
भी अधिक बिल चुकता करना पड़ेगा। अशोक नगर से आगे बढ़कर सिटी सेंटर तक जाने
वाले मेट्रो को संचालित करने के लिए डीएमआरसी को मिलने वाली दरों में
परिवर्तन किया जा रहा है।
यूपीपीसीएल को भेजे गए प्रस्ताव में न्यूनतम
चार्ज के साथ एनर्जी को भी बढ़ाया जा रहा है। भविष्य में इसकी वसूली
डीएमआरसी यात्रियों से कर सकती है। प्रदेश में बिजली की लगातार बढ़ती मांग और कम होते राजस्व के अंतर को
समाप्त करने की कोशिश हो रही है।
बिना आपूर्ति दिए ऊर्जा निगम बिजली
उपभोक्ताओं पर फिर बोझ डालने की तैयारी में है। आम उपभोक्ताओं के बिजली को
महंगा करने का प्रस्ताव तो चला ही गया है, अब मेट्रो को दी जाने वाली बिजली
दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल हो चुका है।