फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: मौसम का अगले छह दिनों से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, जानें 10 से 15 सितंबर तक की भविष्यवाणी

Tue, 09 Sep 2025 10:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को भी सुबह ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ-साथ यह और तीखी होती गई। इस दौरान उमस ही नहीं, तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक होने के साथ 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें मौसम विभाग की पूरी भविष्यवाणी-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में इस हफ्ते यानी अगले 6 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की छिटपुट आवाजाही देखी जा सकती है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बारिश नहीं होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को भी सुबह ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ-साथ यह और तीखी होती गई। इस दौरान उमस ही नहीं, तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 88 से 58 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर से बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। ऐसे में लोगों को गर्मी सताएगी। मौसम विभाग ने 10 से लेकर 15 सितंबर तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बादलों की आवाजाही देखे जाने का अनुमान जताया है। सुबह और शाम को मौसम सुहावना रहने की संभावना है। हालांकि इस हफ्ते 10 से लेकर 15 सितंबर के दौरान बारिश नहीं होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें