फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहननगर टू यूपी गेट, फर्राटा भरेंगे वाहन

Tue, 01 Mar 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहननगर से यूपी गेट तक का सफर सुगम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जीडीए के साथ प्लानिंग की है। तैयारी है कि तीन प्वाइंटों को सिग्नल फ्री किया जाएगा।
विज्ञापन


छह कट बंद किए जाएं और चार जगह यू टर्न बनाए जाएं। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है, हालांकि फाइनल मुहर जीडीए की लगेगी, जिसके बाद इस पर काम शुरू हो पाएगा।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जो छह कट बंद करने की योजना हैं, उनमें साहिबाबाद गांव कट, कैलाशगढ़ी, क्लब फाइव, वैशाली तिराहा, पुष्पांजलि क्रॉसिंग और प्रह्लादगढ़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट बंद करने के बाद जिन चार जगह यू टर्न बनाए जाएंगे, वह वैशाली तिराहा, पुष्पांजलि क्रॉसिंग, क्लब फाइव और प्रह्लादगढ़ी हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसा होने के बाद इस रूट पर वसुंधरा कट, बीकानेर और डाबर चौक पर ही सिग्नल रहेंगे। उम्मीद है कि इससे मोहन नगर टू यूपी गेट का सफर स्मूद हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा मोहन नगर पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए भोपुरा तिराहे को भी सिग्नल फ्री किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें