फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPU: पीएचडी प्रोग्राम के लिए 10 तक करें आवेदन, 27 अप्रैल से 14 मई तक दाखिले के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

Fri, 05 Apr 2024 01:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
ipu
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीएचडी प्रोग्राम में दस अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें दाखिले आईपी की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने यूजीसी नेट, यूजीसी सीएसआईआर, गेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पास की होगी उन्हें आईपी की प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। यह प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होगी और 14 मई तक तक चलेगी।

विज्ञापन


दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के साथ साक्षात्कार भी लिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को आईपी की प्रवेश परीक्षा देने से छूट है, उनके दाखिले साक्षात्कार के आधार पर होंगे। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा से छूट चाहते हैं, उन्हें दस्तावेज जमा कराने के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया हो जाने के बाद दाखिले 31 जुलाई से शुरू होंगे। जिन प्रोग्राम में दाखिला लिया जा सकता है, उनमें इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, ऑटोमेशन और रोबोटिक्स, मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, केमिकल टेक्नोलॉजी, लीगल स्टडीज, इतिहास, सोशियोलॉजी, मास कम्यूनिकेशन, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, लॉ और लीगल स्टडीज, मेडिकल साइंसेज, व एनवॉयरमेंटल साइंसेज शामिल हैं। मालूम हो कि आईपीयू में दिल्ली के छात्रों के लिए 85 फीसदी सीटें आरक्षित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें