फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रोडवेज ने बंद की हल्द्वानी, कोटद्वार और बरेली रूट पर एसी बसें

Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
यूपी रोडवेज ने हल्द्वानी, कोटद्वार और बरेली रूट पर चलने वाली एसी बसों को बंद कर दिया है। इन बसों को भीड़ वाले आगरा रूट पर लगा दिया गया है। परिवहन मुख्यालय से यह आदेश मिलने के बाद यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि बरेली रूट पर एक, हल्द्वानी रूट पर दो और कोटद्वार के लिए नोएडा से एक एसी बस थी। हल्द्वानी और कोटद्वार के लिए परमिट नहीं था। ऐसे में इन बसों को वहां दौड़ाने में काफी दिक्कत होती थी।

कई बार वहां के परिवहन विभाग से इस संबंध में पत्र भी आए थे। ऐसे में इन दोनों रूट पर बसों को चलाना संभव नहीं हो रहा था। इन बसों को इस रूट पर बंद करके आगरा रूट पर शुरू किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, बरेली रूट पर चल रही एसी बस लगातार नुकसान में थी। इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी कम होने के कारण राजस्व नहीं मिल रहा था। इस रूट पर भी बस को बंद करके आगरा रूट पर शुरू किया गया है। आगरा रूट पर एसी बसों की संख्या सात हो गई है।

40 बसें की गई डायवर्ट
होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यूपी रोडवेज ने कम राजस्व वाले रूटों से बसों को हटाकर भीड़ वाले रूटों पर डायवर्ट कर दिया है। यह व्यवस्था 8 मार्च से 15 मार्च तक लागू रहेगी। दिल्ली रूट से बसें हटाकर आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर रूट पर 30 बसों लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें