होंडा चौक के फ्लाईओवर का दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाला हिस्सा बन कर लगभग तैयार हो गया है। होंडा चौक पर निर्माण के चलते इस फ्लाई ओवर पर जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को डाइवर्ट किया जाएगा।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के होंडा चौक पर फ्लाई ओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। निर्माण करने वाली कंपनी ने दिल्ली की ओर से जाने वाले फ्लाई ओवर के हिस्से को तैयार कर लिया है।
जिस पर जल्द ही दूसरी साइट के फ्लाई ओवर के हिस्से को बनाने की प्रकिया तेज करने के लिए वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। फ्लाईओवर के दूसरे साइड का काम जोरों पर है।
इसका काम अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस साइड का अभी तक 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसका काम पूरा होने के बाद होंडा चौक पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
फ्लाईओवर के बीच में आने वाले रेस्टोरेंट को हटाने के लिए कवायद शुरू है। जयपुर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक जब फ्लाईओवर पर पर चढ़ने के लिए डायवर्ट रूट से गुजरेगा तो ट्रैफिक की रफ्तार कम होगी।
जिसके कारण जाम लगने की संभावना भी बढ़ जाएगी। दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन उसी रास्ते से गुजरेंगे जहां से अब तक गुजर रहे थे। डीसीपी ट्रैफिक बलबीर का कहना है कि राजीव चौक पर निर्माण कार्य के चलते पूरी इसे तरह से बंद किया जाएगा। इससे लगने वाले जाम व ट्रैफिक प्लान को लेकर जल्द ही ट्रैफिक पुलिस एनएचएआई के साथ बैठक करेगी।