फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के राशन की दिल्ली में कालाबाजारी

Sat, 28 Nov 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोनी में सरकारी राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ टीम के साथ गाजियाबाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीम ने लोनी के रूप नगर इलाके में छापेमारी कर एक निजी गोदाम से 189 बोरी चावल, 830 बोरी गेहूं और 1300 लीटर मिट्टी का तेल को बरामद किया है। गोदाम संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सारा माल सरकारी राशन की दुकानों का बताया जा रहा है।

शुक्रवार शाम चार बजे एसटीएफ नोएडा, एसडीएम नितिन मदान, लोनी एसडीएम जयपाल सिंह, तहसीलदार वीरसिंह के नेतृत्व वाली टीम एक गोदाम पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


गोदाम में गेहूं की बोरियों से सरकारी सील हटा रहे मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान टीम ने गोदाम संचालक महबूब को गिरफ्तार कर लिया।

गोदाम से 830 बोरी गेहूं और 189 बोरी चावल बरामद हुआ। इसके बाद महबूब के दूसरे गोदाम पर छापेमारी की गई, जहां से 1300 लीटर मिट्टी का तेल बरामद हुआ।

एसडीएम नितिन मदान ने बताया कि पांच दिन तक रूप नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राशन गोदाम की रेकी की गई। गाड़ियां राशन गोदाम से माल लेकर लोनी गाजियाबाद रोड स्थित महबूब के गोदाम पर पहुंचातीं, जहां माल से सरकारी मुहर हटाकर उसे बाजार में बेच दिया जाता था।

बागपत-दिल्ली में की जा रही अनाज की कालाबाजारी
लोनी  की जनता के हिस्से के अनाज को कालाबारी कर दिल्ली और बागपत सप्लाई  किया जाता था। लोनी ब्लाक में 121 राशन की दुकान हैं।

सूत्रों के मुताबिक महबूब ने सभी राशन दुकान संचालकाें से कुछ राशन खरीद कर दिल्ली, बागपत और  खेकड़ा तक सप्लाई करता था।

कई अफसरों पर गिर सकती है गाज
सूत्रों के मुताबिक राशन के इस गोरखधंधे में विभाग के कई अधिकारी भी शामिल हैं, जिनपर गाज गिर सकती है। अधिकारियों की देखरेख में ही सारे कामों को अंजाम दिया जा रहा था।

इसके चलते मुख्य मार्ग पर होने के बावजूद गोदाम पर कभी छापेमारी नहीं की गई। महबूब कई वर्षों से यहां रहता आ रहा है। उसने बताया कि वह कई वर्षो से इस कार्य को करता आ रहा था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी पकड़ा गया था माल
लोनी में राशन की कालाबाजारी आम है। करीब छह माह पहले लालबाग चौकी के पास से एक गोदाम में से करीब दो बोरी अनाज बरामद किया गया था।

अनाज खोड़ा की एक राशन की दुकान के नाम आवंटित था। मामले में राशन कोटा संचालक को गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें