फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के हिस्से के लिए भिड़े यूपी पुलिस के सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत का खेल जिले में जोरों पर चल रहा है। शुक्रवार की घटना में पुलिसकर्मी आपस में रेत के खेल में हिस्सेदारी के लिए भिड़ गए, उससे साफ जाहिर होता है कि यह खेल नोएडा पुलिस की छत्रछाया में जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन


हालांकि पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई है। अवैध खनन पर पुलिस-प्रशासन सख्ती दिखाते हैं। मगर हकीकत कुछ और ही है। शुक्रवार रात रेत से भरा डंपर ओखला बैराज पुलिस चौकी की तरफ से महामाया फ्लाईओवर की ओर जा रहा था।

पुलिस चौकी के पास खड़े ट्रैफिक के दो कांस्टेबल ने डंपर को रोेक लिया। दोनों कांस्टेबल ने डंपर सीज करने और आरोपी चालक को गिरफ्तार करवाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने के बजाय डंपर चालक से सेटिंग कर ली।
विज्ञापन
Trending Videos

पैसे की बंदरबांट के लिए आपस में भिड़े

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रेत से भरा डंपर किसी अन्य को दो हजार रुपये में बेच दिया और डंपर चालक से भी रुपये वसूले लिए। अपनी जेब भरने के बाद ट्रैफिककर्मियों ने डंपर चालक को छोड़ दिया।

उधर, पीसीआर-6 सवार पुलिसकर्मियों को जब यह बात पता चली कि तो वे अपना हिस्सा लेने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पास पहुंच गए। पीसीआर कर्मियों ने ट्रैफिककर्मियों से एक हजार रुपये हिस्सेदारी मांगी लेकिन ट्रैफिक पुलिस वालों उन्हें 500 रुपये देने की बात कही।

इसी बात को लेकर पीसीआर और ट्रैफिक कर्मी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी सेक्टर-39 थाने पहुंची।
विज्ञापन

एसपी को सौंपी जांच

वहां से मामले की सूचना एसपी सिटी दिनेश यादव और एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के पास पहुंची। इसके बाद पूरी घटना की जांच एएसपी को सौंप दी गई है।

मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आरोपी ट्रैफिक और पीसीआर कर्मियों के बीच ओखला बैराज पुलिस चौकी के पास मारपीट की घटना हुई है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विजय ढुल, एएसपी

एसएसपी से पूरी घटना की जांच रिपोर्ट मांगी जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - एनपी सिंह, जिलाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें