अमेरिकी महिला से रेप के आरोपी पीपली लाइव के सह-निदेशक महमूद फारूखी के मामले को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आरोपपत्र और उससे जुड़े सभी दस्तावेज आरोपी को प्रदान कर दिए गए।
अतिरिक्त मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि आरोपी को सभी दस्तावेज प्रदान कर दिए गए हैं और रेप के मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में है, ऐसे में वह केस को स्थानातंरित कर रहे हैं।
अदालत ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे आरोपी को सेशन कोर्ट में पेश करे।