अपराध पर नियंत्रण के लिए जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने जनपद में सुंदर भाटी समेत 17 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर सुंदर भाटी पुत्र हुकम भाटी निवासी ग्राम घंघोला थाना ग्रेटर नोएडा, नरेश तेवतिया पुत्र जोगेंद्र सिंह उर्फ बिजेंद्र निवासी वीरपुरा थाना जारचा ग्रेटर नोएडा, धर्मदत्त शर्मा उर्फ सोनू शर्मा पुत्र दुलीचंद शर्मा निवासी ग्राम शेखपुर गडवा थाना खानपुर बुलंदशहर, अनिरुद्ध भारद्वाज उर्फ अन्नी उर्फ लव उर्फ अन्नु उर्फ रावण उर्फ उपाध्याय पुत्र अनिल उर्फ पिंकी भारद्वाज निवासी ग्राम छपार थाना छपार मुजफ्फरनगर, प्रदीप उर्फ भोला पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम खेडी थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
अमर सिंह उर्फ राजकुमार उर्फ फौजी पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम सलावा थाना सरधना मेरठ, शेरू भाटी पुत्र प्रताप भाटी, सहदेव भाटी पुत्र हुकम भाटी निवासी ग्राम घंघोला थाना ग्रेटर नोएडा, अनिल भाटी पुत्र सहदेव भाटी निवासी ग्राम घंघोला थाना ग्रेटर नोएडा हाल पता ए9/3ए ब्लाक शशी गार्डन थाना पटपड़गंज नई दिल्ली, अरूण यादव पुत्र स्व0 महेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना फेस 3 गौतमबुद्ध नगर हाल पता म.न. 71 वकील कालोनी प्रताप विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद, अशोक उर्फ राजू पुत्र केहरी निवासी जयविहार कालोनी थाना नजफगढ़ नई दिल्ली।
राजवीर उर्फ जयसिंह पुत्र रामजीलाल निवासी ग्राम बानसूर थाना बानसूर जिला अलवर राजस्थान हाल पता इन्दिरा कालोनी थाना एमआईए जिला अलवर राजस्थान, राकेश उर्फ चुनचुन पुत्र गजराज, दीपक पुत्र प्रकाश निवासी बेरी गेट शिव कालोनी झज्जर जिला झज्जर राजस्थान, मोनू पुत्र राजवीर उर्फ जयसिंह निवासी इंदिरा कालोनी थाना एमआईए जिला अलवर राजस्थान, अनिल पुत्र मेघसिंह निवासी लक्ष्मीनगर देवखेड़ा थाना अरावली विहार जिला अलवर राजस्थान, महेंद्र पुत्र राकेश निवासी वानसूर थाना वानसूर जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।