फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने श्रमिकों को दी जाने वाली साइकिलों पर लगाई रोक, बंद हो रही सपा सरकार की योजनाएं

Mon, 10 Apr 2017 11:44 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा

सार

-बिल्डर की साइट पर श्रमिकों को दो जाती थीं 3500 रुपये की साइकिल
-एक एक करके सपा सरकार की योजनाएं की जा रही हैं बंद
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो लगे राशन कार्ड को सरकार पहले ही बंद कर चुकी है। मगर अब सपा द्वारा अपने चुनाव चिन्ह के रूप में बिल्डर साइटों पर वितरित की जानी वाली साइकिल पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन


श्रम मंत्रालय की आगामी 12 अप्रैल को बैठक होगी और उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि उसे चालू किया जाए या नहीं। स्कूलों में बैग का वितरण भी रोक दिया गया है।

दरअसल, समाजवादी सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल को लोगों तक पहुंचाने के मकसद से बिल्डर की साइटों पर काम करने वाले श्रमिकों को साइकिल वितरित की जाती थीं।
विज्ञापन


यह ऐसे श्रमिकों को ही दी जाती थीं जो श्रम विभाग में रजिस्टर्ड हाें तथा कम से कम छह माह तक उसने काम किया हो। श्रम विभाग की ओर से दी जाने वाली साइकिल पर पहले 3000 रुपये खर्च किए जाते थे। जिसे बाद में 3500 रुपये कर दिया गया था।
Trending Videos

तत्काल बंद करने के लिए उपश्रमायुक्त को आदेश

अखिलेश यादव
सोमवार को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से एक आदेश में उपश्रमायुक्त को इस योजना को तत्काल बंद करने के लिए कहा गया है। उपश्रमायुक्त की ओर से इस योजना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद कर दिया गया है।

हालांकि श्रम मंत्री प्रदेश के सभी श्रम विभाग के आला अफसरों की बैठक लखनऊ में 12 अप्रैल को ले रहे हैं। उसमें ही निर्णय लिया जाएगा कि किन-किन योजनाओं को चलाया जाएगा और किन-किन योजना को बंद किया जाएगा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि साइकिल सपा सरकार का चुनाव चिन्ह हैं और इससे श्रमिकों को बहुत लाभ भी नहीं है। दरअसल,भाजपा की सरकार आने के बाद सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की फोटो लगे राशनकार्ड को बदलने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में डाल दिया साइकिल ट्रैक

- फोटो : demo pic
साइकिल ट्रैक को भी भाजपा सरकार ने सपा से प्रेरित मानते हुए उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है और अब साइकिल वितरण योजना को बंद करा दिया है।

भाजपा नेताओं का मानना है कि इस तरह की योजनाएं और कार्य बंद किए जाएंगे जो किसी पार्टी विशेष से प्रेरित है। इसके अलावा भी इस तरह की सभी विभागों की योजनाओं को चिन्हित किया जा रहा है।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आदेश मिला है कि बिल्डर साइट पर श्रमिकों को वितरित की जाने वाली साइकिल पर रोक लगा दी है। आदेश का पालन करते हुए तत्काल इस योजना को अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है।-बीके  रॉय, उपश्रमायुक्त गौतमबुद्घनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें