उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान का चेहरा प्रियंका मौर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मौर्य ने पार्टी पर टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। टिकट न मिलने पर उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ चुकी है।
टिकट वितरण पूर्व नियोजित था
प्रियंका बुधवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था। मुझे टिकट नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' एक नारा है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया।