उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को दोपहर12.30 बजे तक जारी करेगा। इस बार बोर्ड रिजल्ट के साथ ही शिक्षा प्रणाली में आवश्यक बदलाव की घोषणा भी कर सकता है। बता दें कि एशिया के सबसे बड़े बोर्ड परीक्षा में 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
यहां देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE
परीक्षा के नतीजे बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट upmspresults.up.nic.in और upresults.nic.in.के साथ-साथ कई अन्य वेबसाइट्स पर भी देखें जा सकते हैं।
इस बार 54 लाख 66 हजार 531 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस वर्ष इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल 60 लाख 61 हजार 34 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से पांच लाख 94 हजार 503 ने परीक्षा छोड़ दी और कुल 54 लाख 66 हजार 531 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में परीक्षाओं की कुल संख्या 24 लाख 51 हजार 474 एवं हाईस्कूल में 30 लाख 15 हजार 57 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड के नतीजों में विधानसभा चुनाव की वजह से देरी हुई है, क्योंकि इस बार विधानसभा चुनावों की वजह से परीक्षा का आयोजन देरी से किया गया था। उस दौरान एक बार बोर्ड की ओर से जारी की गई डेट शीट पर भी रोक लगा दी गई और चुनाव आयोग के फैसले के बाद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया।
इसके अनुसार परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से शुरू किया गया था, जिसमें करीब 60 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। साथ ही इस बार शिक्षकों की कमी आदि के चलते भी परिणाम में देरी हुई है। बता दें कि बोर्ड को 60 लाख उम्मीदवारों की करोड़ो कॉपियां चेक करनी थी, जिसके लिए कई शिक्षकों को लगाया गया था।
बता दें कि हर साल बोर्ड तय समय पर परीक्षा के नतीजे जारी कर देता है, लेकिन इस बार थोड़ी देरी हो गई है। पिछले साल बोर्ड ने 15 मई को परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए थे और इस बार बोर्ड करीब 20 दिन पिछे चल रहा है।