दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड में से एक यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी कर दिए। दोनों की परीक्षाओं में फतेहपुर की छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में फतेहपुर की तेजस्वी देवी ने टॉप किया है। वहीं, फतेहपुर की ही प्रियंशी तिवारी इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.20 प्रतिशत के साथ टॉपर बनी हैं।
12वीं में 82.62 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं वहीं, 10वीं में पास होने वाले स्टूडेंट्स 81.6 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
गाजियाबाद में रानू तिवारी ने जिले में टॉप किया है। रानू को 12वीं परीक्षा में 92.40 फीसदी अंक मिले हैं। जिला टॉप करने वाली रानू का यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में 26वां स्थान है। रानू महर्षि दयानंद स्कूल की छात्रा हैं।
वहीं, अगर बात 10वीं के नतीजों की करें तो गाजियाबाद का पूरे यूपी मेरिट लिस्ट में 36वां स्थान है। 10वीं परीक्षा में गाजियाबाद के जिला टॉपर को 87.33 फीसदी अंक मिले हैं।
नोएडा में अमीनचंद इंटर कॉलेज के छात्र आशीष कुमार ने जिला टॉप किया है। आशीष को 500 में से 447 अंक मिले हैं।
12वीं कक्षा के टॉप 10 छात्रों की सूची
UP board result
छात्र का नाम प्राप्तांक स्कूल का नाम
अनीश कुमार गंगवार 447 अमीचंद इंटर कॉलेज कासना
शिवम् कुमार 444 एसके इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंडी
आकांक्षा भारती 443 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
मुस्कान मलिक 440 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
शिवानी 440 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
एकता बैसोया 440 एसआरएस इंटर कॉलेज विलासपुर
स्वीटी भाटी 438 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
संभावी करण 436 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
सोनिका चौहान 435 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
विशांत 433 बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर
निशा 433 एसएस आर्य इंटर कॉलेज पल्ला
शिव कुमार 432 बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर
दिनेश कुमार सिंह 431 बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर
10वीं कक्षा में गौतमबुद्धनगर जिले के टॉप10 छात्र-छात्राएं
UP board result
छात्र का नाम प्राप्तांक स्कूल का नाम
काजल 528 एसबीएसएचएसएस रोजाजलालपुर
रविंद्र सिंह 522 चौ. एलएन आईसी मंडी श्यामनगर
शिम्पी 518 केसीएसपी इंटर कॉलेज बरोला
वैशाली सिंह 517 बीए इंटर कॉलेज तिलपता
अशोक कुमार शर्मा 517 बीडीआरडी एसबीएन इंटर कॉलेज दनकौर
धमेंद्र शमर्गा 515 बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर
कोमल 514 एसडीएस इंटर कॉलेज नवादा दनकौर
शिवम योगीराज 512 बीडीआरडी एसबीएन इंटर कॉलेज दनकौर
स्वेता नागर 511 किसान एबीएम एचएसएस सादुल्लापुर
नेहा प्रतिष्ठा 506 अंशु पब्लिक इंटर कॉलेज दादरी
ज्योति सिंह 505 एसडीके इंटर विद्धालय रबुपुरा
दुर्गेश 505 एसके इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंडी
विपीन चौधरी 505 सीएस इंटर कॉलेज आकिलपुर मायना
सृष्टी शिशौदिया 505 एस दयानत इंटर कॉलेज बंबावड
काजल 505 एसबीएसएच एस एस रोजा जलालपुर