फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम गैंगरेप के आरोपियों ने कुबूला अपना जुर्म, वारदात में इस्तेमाल हुई टाटा मैजिक भी बरामद

Sat, 10 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
gurgaon gang rape
विज्ञापन
गुरुग्राम के मानेसर में महिला से गैंगरेप के आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दूसरे दिन शुक्रवार को पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम मास्टर माइंड जयकेश को लेकर बुलंदशहर गई, जहां से वारदात में इस्तेमाल हुई टाटा मैजिक भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


गैंगरेप के आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस की पूछताछ पूरी हो चुकी है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि टाटा मैजिक जयकेश ने बुंलदशहर में अपने रिश्तेदार के घर पर खड़ी है। जिसे लेने के लिए एक टीम शुक्रवार की शाम को बुलंदहर जा रही है। 

इसके साथ ही घटना स्थल की निशानदेही कराई गई। पुलिस आरोपियों को लेकर हाईवे के सर्विस रेड पर गई। जहां पर उसे लिफ्ट देने के बहाने गई थी। इसके साथ ढाबे से खाना खरीदने व सीसीटीवी की जद में आने वाले स्थान पर भी ले गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हुए मोबाइल को गांव के बिटौड़े से बरामद किया है। गौरतलब है कि 29 मई की रात को लिफ्ट के बहाने टाटा मैजिक पर तीन युवको ने एक महिला को लिफ्ट दिया था। जिस दौरान उसकी 9 माह की बच्ची का मुंह दबाने से मौत हो गई थी। 

पुलिस ने इस मामले में मास्टर माइंड जयकेश को बुलंद शहर और अमित को दिल्ली के राजोकरी व योगेन्द्र को बांस कुसला से गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी बुलंदशहर के रुनसी गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

इन बिंदुओं की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

gurgaon gang rape
1- पुलिस सबसे पहले घटना स्‍थल के पास चलने वाले रिमझिम ढाबे पहुंची। जहां से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग निकलवाई। रिकॉडिंग में पुलिस को एक टाटा मैजिक गाड़ी की फुटेज मिली।
2- इसके बाद पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाइवे के अंदर गांव में बने दस ठेकों पर पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उसमें एक ठेके से पुलिस को काम की फुटेज मिली। जिसमें टाटा मैजिक गाड़ी दिखाई दी।
3- यहां से पुलिस खेड़की दौला टोल पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में पुलिस को वहीं टाटा मैजिक गाड़ी मिली जो रिमझिम ढाबे और शराब के ठेके के फुटेज में दिखाई दी थी। टोल की फुटेज में आरोपी यू-टर्न लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
4- अब पुलिस ने सेक्टर-8 आईएमटी मानेसर आउटर रोड पर बनी एक फैक्ट्री के गार्ड और सुपरवाइजर से पूछताछ की। घटना के बाद यहां पर महिला दो घंटे तक रुकी थी। सुबह होते ही दोनो कर्मचारियों ने महिला को किसी के साथ खांडसा, गुरुग्राम तक कार में छोड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें