उत्तर प्रदेश के शामली में बृहस्पतिवार को एक असिस्टेंट मैनेजर जनविजय सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले की जांच में जनविजय की डायरी बरामद की है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा है जिससे इस केस के तार गाजियाबाद तक जुड़ रहे हैं।
दरअसल जनविजय ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बहनोई और पूर्व आईएएस विनोद पंवार को बताया है। विनोद पंवार ही वो शख्स हैं जिनके तार गाजियाबाद से जुड़े हैं। आईएएस विनोद पंवार और विवादों का पुराना नाता रहा है।
विनोद पंवार पूर्व आईएएस हैं और गाजियाबाद में रहते हैं। गाजियाबाद में तैनाती के दौरान वह कई विवादों से घिरे रहे थे। सिर्फ यही नहीं उन पर एक महिला कर्मचारी से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप भी लगा था।