इससे पहले भाटिया परिवार के 11 में से दस लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच कर रहे डीसीपी डॉ. जॉय टर्की को मिल गई थी। इसमें खुलासा हुआ था कि शरीर पर चोट के निशान नहीं थे।
पुलिस जल्द ही 11 लोगों के विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेज देगी। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने हैंडराइटिंग के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया, ताकि पता लगाया जा सके कि घर से जो रजिस्टर मिले हैं, वह किसने लिखे थे।
पुलिस ने बुराड़ी स्थित एक स्कूुल, बैंक और तिमारपुर स्थित स्कूल को हैंडराइटिंग के नमूने लेने के लिए पत्र लिख दिया है। तिमारपुर स्थित स्कूल में भाटिया परिवार के बच्चे शिवम और ध्रुव पढ़ते थे। पुलिस ने प्रियंका के कार्यालय में पत्र लिखकर हैंडराइटिंग के नमूने मांगे हैं।