दिल्ली पुलिसकर्मियों का कोरोना से संक्रमित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब दो थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। गाजीपुर थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार शाम को आई, जिसमें वे संक्रमित मिले। उनके ऑपरेटर महिपाल को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, आनंद पर्वत थानाध्यक्ष चंद्रभान समेत थाने के ही 16 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस से एक की मौत
गौतमबुद्धनगर में एक 48 वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गई है। इसी के साथ जिले में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 8 पहुंच गया है। जबकि अबतक कुल 496 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
दिल्ली 1298 नए मामले आए सामने
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1298 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 22132 हो गई है। राजधानी में मंगलवार कोरोना वायरस से 11 मौत हुए जबकि अबतक कुल 556 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में मंगलवार को 497 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अबतक 9243 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में अभी 12573 एक्टिव मामले हैं।
मेडिकल में कोरोना से दो और मौत
गाजियाबाद में मंगलवार को कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई है।
सिकंदराबाद में छह नए मामले
सिकंदराबाद में छह और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। आज कुल 9 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिकंदराबाद के मोहल्ला सरावगीवाड़ा निवासी कोरोना संक्रमित व्यापारी के संपर्क में आए छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनमें चार मोहल्ला सरावगीवाड़ा और दो गद्दीवाड़ा के निवासी हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल मरीज़ों की संख्या 139 हो गई है। जिसमें 96 लोग ठीक हो गए है, दो की मौत हो चुकी है और 41 सक्रिय मामले है।
गुरुग्राम में 160 नए मामले
गुरुग्राम में मंगलवार को 160 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1063 हो गई है। जबकि हरियाणा में आज 296 मामले सामने आए हैं।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का दफ्तर सील
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चार अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राजीव गांधी भवन में प्राधिकरण के दफ्तर को चार जून तक के लिए सील कर दिया गया है।
फरीदाबाद में 69 नए मामले
फरीदाबाद में 69 नए मामले सामने आए हैं और जबकि लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 485 हो गई है।
तीन और मिले संक्रमित, 13 हुए डिस्चार्ज
औरंगाबाद क्षेत्र में कारोबारी के पुत्र, अरनियां में दिल्ली से आए एक प्रवासी और कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में एक मरीज में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई हैं,। औरंगाबाद निवासी कारोबारी के पुत्र और ततारपुर निवासी ग्रामीण का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पुष्टि हुई हैं। वहीं, 10 प्रवासी समेत 13 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 12 मरीज शिकारपुर स्थित एल-1 अस्पताल से तो एक मेरठ मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुआ हैं। जनपद में अब तक 133 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें दो की मौत और 96 अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। शेष 35 का अभी उपचार चल रहा हैं।
दिल्ली के दफ्तरों में कोरोना
दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर के बाद अब कोरोना दिल्ली परिवहन मुख्यालय तक पहुंच गया है। अंडर हिल रोड पर स्थित परिवहन मुख्यालय के दफ्तर में काउंटर पर तैनात तीन कर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। ये तीनों एमएलओ हेड क्वार्टर और चालान के काम में लगे थे।
गाजियाबादः कोरोना की चपेट में आने से महिला की मौत, 6 नए मरीज आए सामने
गाजियाबाद में कोरोना की चपेट में आने से एक और महिला की मौत हो गई। 50 वर्षीय महिला गंभीर अवस्था में संतोष अस्पताल में भर्ती की गई थी। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस तरह जिले में अब मृतकों की संख्या 20 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि झंडापुर निवासी महिला को सांस की दिक्कत होने पर 27 मई को भर्ती कराया गया था, दो जून को मौत हो गई। इसके पहले 19 लोगों की संक्रमण के चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इससे पहले 5 की पुष्टि हुई थी, अब महिला की मौत के बाद 6 की पुष्टि की है।
कोरोना के साथ हम सबको जीना पड़ेगा: सुरेश खन्ना
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा अब हमें कोरोना के साथ जीना पड़ेगा। उन्होंने संतोष मेडिकल अस्पताल कोविड लेवल तीन का निरीक्षण किया। मंत्री सुरेश खन्ना ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया। उन्होंने अस्पताल में अन्य बीमारियों के उपचार के निर्देश दिए। मंत्री सुरेश खन्ना के साथ जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे , एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
दिल्ली उपराज्यपाल कार्यालय में 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय के 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद अब उनका दफ्तर सील किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कुछ कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था।
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर नोएडा की तरफ जाते वक्त हो रही चेकिंग
गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पहले ही दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील किया हुआ है। इसी के तहत आज भी दिल्ली से आने वाले लोगों के पहचान पत्र और पास चेक किए जा रहे हैं। बिना पास किसी को नोएडा में प्रवेश की अनुमति नहीं है। यही वजह है कि रोज की तरह यहां आज भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं बात दिल्ली की तरफ जाते वाहनों की करें तो यहां कुछ खास चेकिंग नहीं हो रही जिसके चलते नोएडा से वाहन दिल्ली आसानी से जा रहे हैं।
सरहौल दिल्ली बॉर्डर नहीं हुआ सील, चेकिंग के कारण रहा जाम
सरहौल-दिल्ली बॉर्डर दिल्ली सरकार के आदेश पर सील होना चाहिए था, लेकिन यह सील नहीं किया गया है। यहां जो वाहनों का जाम लग भी रहा है वो चेकिंग के कारण है।
दिल्लीः सुबह सैर करने निकले लोग
दिल्ली में सुबह-सुबह चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में लोग सैर और व्यायाम करने निकले। बीते दो महीनों से लोगों को पार्क में भी जाने की इजाजत नहीं थी लेकिन अब उन्हें पार्क में सैर करने की छूट मिल गई है।