फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Delhi : 1298 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22132 हुई 

Tue, 02 Jun 2020 10:27 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1298 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 22132 हो गई है। राजधानी में कोरोना वायरस से 11 मौत हुए जबकि अबतक कुल 556 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में मंगलवार को 497 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अबतक 9243 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में अभी 12573 एक्टिव मामले हैं।  

दिल्ली उपराज्यपाल कार्यालय में 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय के 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद अब उनका दफ्तर सील किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कुछ कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था।

दिल्ली के दफ्तरों में कोरोना
उपराज्यपाल कार्यालय के साथ ही कोरोना वायरस दिल्ली परिवहन मुख्यालय तक पहुंच गया है। अंडर हिल रोड पर स्थित परिवहन मुख्यालय के दफ्तर में काउंटर पर तैनात तीन कर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। ये तीनों एमएलओ हेड क्वार्टर और चालान के काम में लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें