फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, सीसीटीवी में वारदात कैद; पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Sun, 05 Nov 2023 07:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली बेगमपुरा में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगमपुर के एक सोसाइटी में खड़ी धीरज (35) की कार में आग लगा दी गई। सीसीटीवी में अज्ञात लोग वारदात अंजाम देते दिख रही है। पीड़ित की शिकायत पर बेगमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-24 पॉकेट 28 स्थित निवासी धीरज के घर में परचून की दुकान है। धीरज का सेक्टर-24 रोहिणी पॉकेट दो में भी एक मकान है। 20 अक्तूबर को उन्होंने मकान के बाहर बीट कार खड़ी की थी। सुबह लोगों ने फोन कर बताया कि उनकी कार में आग लग गई है। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो कुछ लोग उनकी कार में आग लगाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। साथ ही पुलिस को उन्होंने कुछ वीडियो भी दिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें