फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सांसद बता युवक ने की संसद में घुसने की कोशिश, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जुटीं एजेंसिंयां

Tue, 10 Dec 2019 09:38 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली स्थित संसद भवन में सोमवार को सांसद बन कर घुसने की कोशिश करते हुए एक शख्स पकड़ा गया है। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर इस शख्स को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। अभी संसद का सत्र चल रहा है। इस व्यक्ति के संसद परिसर में घुसने की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया था। 

विज्ञापन


जनकपुरी निवासी इस व्यक्ति ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह संविधान की किताब लेने संसद की लाईब्रेरी में आया था। आरोपी से संसद मार्ग थाने में खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की। आरोपी खुद को जनकपुरी का भाजपा कार्यकर्ता बता रहा था। 

आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। पूछताछ के बाद देर रात आरोपी को परिजनों के हवाले कर दिया गया। नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि आरोपी की पहचान गणेश नगर, जनकपुरी निवासी वरूण माथुर (39) के रूप में हुई है। वरूण माथुर सोमवार शाम करीब चार बजे एक नंबर लाईब्रेरी गेट पर पहुंचा और संसद में घुसने की कोशिश की। 
विज्ञापन


गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने खुद को सांसद बताया। पूछताछ करने पर बाद में पूर्व सांसद बताया। संसद के सुरक्षा स्टाफ को संदेह हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपी वरूण से संसद मार्ग थाने में खुफिया विभाग, आईबी व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत स्थानीय थाना पुलिस संयुक्त रूप से पूछताछ की। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह संसद भवन से संविधान की किताब लेने के लिए वहां था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें