देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार डीयू के प्रोफेसर एसएआर गिलानी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को भी बहस नहीं हो सकी। दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि गिलानी पर गंभीर आरोप हैं लेकिन उन्हें जमानत याचिका की कॉपी नहीं मिली है।
इसलिये वह बहस नहीं कर सकते है। अदालत ने इस पर जांच अधिकारी को फटकार लगाई और जमानत याचिका पर सुनवाई के लिये शनिवार की तारीख तय कर दी। गिलानी की जमानत याचिका पर बुधवार व बृहस्पतिवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी थी। गिलानी ने बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।
प्रेस क्लब में देश विरोधी नारेबाजी के सिलसिले में पुलिस ने 16 फरवरी को गिलानी को गिरफ्तार किया था। गिलानी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।