फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यूनाइटेड भारत एफसी ने अहबाब एफसी को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंबेडकर स्टेडियम में डीएसए सीनियर डिविजन लीग 2025–26 का हुआ फुटबॉल मुकाबला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
अंबेडकर स्टेडियम में डीएसए सीनियर डिविजन लीग 2025–26 के तहत खेले गए मुकाबले में यूनाइटेड भारत एफसी ने अहबाब फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया। बुधवार को खेल दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

मैच की शुरुआत से ही यूनाइटेड भारत एफसी ने आक्रामक रुख अपनाया। मिडफील्ड में कप्तान युमनाम गोपी सिंह और सतेंद्र ओरांव ने खेल को अच्छी तरह संभाला। अहबाब फुटबॉल क्लब की ओर से कप्तान ईशान टक्कर और डिफेंडर दुश्यंत फौगाट ने मजबूत रक्षा पंक्ति बनाए रखी, जिससे पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन





दूसरे हाफ के 47वें मिनट में यूनाइटेड भारत एफसी को बढ़त मिली। मिडफील्डर सतेंद्र ओरांव ने शानदार मूव बनाते हुए गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद अहबाब एफसी ने बराबरी के लिए ईशान यादव, इश सारिन और मोहम्मद ओवैस के जरिए कई हमले किए, लेकिन यूनाइटेड भारत के गोलकीपर शुभम बिस्वास ने बेहतरीन बचाव करते हुए सभी प्रयास विफल कर दिए।
विज्ञापन





मैच के 76वें मिनट में फॉरवर्ड भवानी जैसवार ने तेज आक्रमण के बाद दूसरा गोल कर यूनाइटेड भारत एफसी की जीत लगभग तय कर दी। आखिरी मिनटों में अहबाब फुटबॉल क्लब ने वापसी की कोशिश की, लेकिन गुरबाज सिंह और अल्बेट माईबाम की डिफेंस जोड़ी ने विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। आखिरी में मुकाबला 2-0 के स्कोर के साथ यूनाइटेड भारत एफसी के नाम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें