फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर वैट न घटने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने चलाई साइकिल, अब गरजेंगे संगठन 

Wed, 10 Oct 2018 05:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पहाड़गंज में साइकिल चलाते हुए केंद्रीय मंत्री विजय गोयल
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल पर दिल्ली में वैट न घटने के खिलाफ मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने साइकिल चलाई। दिल्ली सरकार के खिलाफ बैलगाड़ी चलाकर विरोध जताने के बाद उन्होंने पहाड़गंज में साइकिल रैली निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

विज्ञापन


विजय गोयल ने केजरीवाल को दिल्ली की चिंता न करने वाला और सिर्फ ट्विटर पर काम करने वाला मुख्यमंत्री बताया। मुंजे चौक पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर केजरीवाल अन्य राज्यों की तरह पेट्रो पदार्थों पर वैट न घटाकर जनता को राहत देने से इनकार कर रहे हैं, वहीं बिजली और पानी की कीमतों में वृद्धि करके दिल्ली वालों को महंगाई की चक्की में पीस रहे हैं। लोगों को बिजली और पानी के अनाप-शनाप बिल मिल रहे हैं और वे इन्हें ठीक कराने के लिए सरकारी दफ्तरों में भटक रहे हैं।

सरकार सस्ती बिजली और पानी देने के अपने वादे से मुकर रही है। दिल्ली की जनता को हर तरह से लूटा जा रहा है। वे इसके खिलाफ लगातार आंदोलन करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार की नीतियों के विरोध में बड़ी संख्या में आरडब्ल्यूए और कालेज के छात्र उनके साथ आ रहे हैं। गोयल ने मांग की कि केजरीवाल सरकार को जनता के हित में वैट दरों में बड़ी कटौती करनी चाहिए। इस सरकार की नीतियों के कारण दिल्ली के लोग एनसीआर से पेट्रोल-डीजल ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कराने को गरजेंगे संगठन 

पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं कम करने को लेकर प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके तहत 11 से 15 अक्तूबर तक दिल्ली सरकार के खिलाफ अलग-अलग संगठन प्रदर्शन करेंगे। 11 अक्तूबर को अनुसूचित जाति मोर्चा मुख्यमंत्री आवास पर, 12 अक्तूबर को ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता उप-मुख्यमंत्री आवास को घेरेंगे। वहीं 13 अक्तूबर को अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन करेगा। इसी तरह 15 अक्तूबर को किसान मोर्चा हुंकार भरेगा।

दिल्ली भाजपा के महामंत्री रवींद्र गुप्ता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केजरीवाल सरकार अपनी केंद्र विरोधी ओछी राजनीति के चलते प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों पर लगे वैट में ढाई रुपये प्रति लीटर की छूट नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें