फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर विपक्ष ने भ्रम की स्थिति पैदा की, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले-सरकार खुली चर्चा को तैयार

Fri, 25 Dec 2020 10:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ani
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यूपी के हापुड़ जिले के सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों पर खुली चर्चा के लिए तैयार है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर हुए इस कार्यक्रम में रेल मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की जिंदगी में बड़े बदलाव लाने और उनकी आमदनी दोगुनी करने के लिए हरसंभव सुधार कर रही है।  
विज्ञापन


विशेष ट्रेन से हापुड़ पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तर प्रदेश से विशेष नाता रहा है। उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में तेज गति से विकास व प्रगति के कार्य हुए जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ आज देश के नहीं बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में जिस प्रकार से देश में विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार किसानों के जीवन में भी बदलाव लाने का प्रयास कर रही है। 

इसी दिशा में तीन कृषि कानूनों को लाया गया है, लेकिन कृषि कानूनों पर विपक्ष ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। किसानों को मंडी खत्म करने, एमएसपी नहीं मिलने, किसानों की जमीन पर कंपनी द्वारा कब्जा करने आदि का भय दिखाया जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि विपक्ष देश में ओछी राजनीति कर रहा है। 
विज्ञापन

देश के 15 करोड़ किसानों को कृषि कानूनों का लाभ मिलने से भी वंचित किया जा रहा है। विपक्ष की मंशा भारत बंद भी पूरी तरह से सफल नहीं हो पाई। इसके लिए भाजपा सरकार किसानों के बीच जाने का प्रयास कर रही है। किसानों के कृषि कानूनों के फायदा बताने के लिए भी आगे आ रही है। 
 

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री कविता सिंह, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य प्रवीन सेठी, श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, विनीत दिवान, प्रवीण सिंघल, अमरजीत चौधरी, अशोक चौहान, हेमंत त्यागी, हिमांशु राणा, राहुल शर्मा, सुनील वर्मा, सतीश, नामित सभासद डा. रमेश अरोड़ा, अनुज तुमरैल, सुनील सैनी, ब्रिजेश उर्फ बिरजू, रवि गर्ग आदि रहे। 

किसान सम्मान निधि पर जताई खुशी
रेलवे मंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि वर्ष 2019 में मुझे भी पीएम किसान सम्मान निधि की घोषणा करने का अवसर मिला था। शुक्रवार को भी पीएम मोदी द्वारा नौ करोड़ किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की धनराशि सीधे 18 हजार करोड़ धनराशि भेजी गई। 

मोदी सरकार ने बढ़ाया छह फीसदी कृषि बजट
वर्ष 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद से मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील हैं। विगत छह वर्षों में मोदी सरकार ने बजट में कृषि क्षेत्र के अंश में करीब छह गुना तक बढ़ोत्तरी की है। वर्ष 2020-21 के बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए एक लाख 34 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया है। जो कि मोदी सरकार का किसानों के प्रति रवैया और सम्मान को दर्शाता है। 

भाजपाइयों ने किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री के विशेष ट्रेन से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 10.55 मिनट पर पहुंचने का कार्यक्रम तय था, लेकिन वह विशेष ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर करीब 11.15 मिनट पर पहुंचे। इससे भाजपा कार्यकर्ता और डयूटी पर तैनात अफसरों में भी मंत्री के हापुड़ पहुंचने को लेकर उत्सुकता रही और उन्होंने मंत्री का जोश-खरोश से स्वागत किया। 
विज्ञापन

सड़कों पर दिखा वीपीआई कल्चर

केंद्रीय मंत्री का काफिला रेलवे स्टेशन से रेलवे रोड होते हुए अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला, मेरठ तिराहा होते हुए फ्लाईओवर को पार करता हुआ मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर स्कूल पहुंचा। ऐसे में सड़कों पर केवल भाजपा झंडे लगी हूटर बजती गाडिय़ां ही नजर आईं। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। केंद्रीय मंत्री ने अतरपुरा चौपला और मेरठ तिराहे पर लगी महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें