केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कल रात 2 बजे थकान, सिरदर्द के चलते एम्स में भर्ती कराया गया। उनका इलाज ओल्ड प्राइवेट वार्ड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्का बुखार भी है। एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया की देखरेख में अन्य चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। बीते दिनों उन्हें कोरोना की शिकायत के चलते गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट बीते शुक्रवार को निगेटिव आई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी। उऩ्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।'
बता दें कि दो अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।