यूपी हो या दिल्ली हर जगह बदमाशों के हौसले बढ़े हुए हैं। इसी की बानगी आज दिल्ली के मालवीय नगर में देखने को मिली। जहां 4 अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलरी शोरूम को लूट लिया।
बता दें कि आज दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर के एम ब्लॉक स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में दिन में 4 बदमाश घुस आए। उन्होंने शोरूम से करीब 60 से 70 लाख की ज्वैलरी लूटी और फरार हो गए।
खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।