फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की उम्र में रोज बाइक चोरी करने का चस्का, पेट्रोल खत्म होने के बाद गाड़ियों के साथ करते थे ये

Fri, 16 Jun 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
12 वर्ष की उम्र खेलने-कूदने की होती है, मगर कालकाजी थाना पुलिस ने इस उम्र के तीन ऐसे किशोरों को पकड़ा है, जो मौजमस्ती के लिए हर रोज बाइक व स्कूटी चोरी करते थे। हर रोज बाइक चोरी करना उनकी मौजमस्ती व शौक बन गया था। बाइक व स्कूटी का जहां पेट्रोल खत्म हो गया उसे वहीं छोड़ देते थे। कई बार तो जहां से बाइक चोरी करते थे पेट्रोल खत्म करने के बाद उसे वहीं खड़ा कर देते थे। 
विज्ञापन


आरोपी किशोर करीब 50 बाइक व स्कूटी चोरी कर चुके हैं। वाहन चोरी करने वाले किशोरों के इस गिरोह से जिले के पुलिसकर्मी खुद अचंभे में हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से चोरी की दस मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। 
     
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालकाजी थाना पुलिस को इलाके के कुछ किशोर पर संदेह हुआ था। पुलिस ने उनका पीछा कर नजर रखना शुरू किया तो पता लगा कि किशोर बाइक चोरी करते हैं। पुलिस ने 12 से 13 वर्ष के तीन किशोर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


तीनों किशोर तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहते हैं। पुलिस ने इनके घर की गली से चोरी की छह बाइक व स्कूटी बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि वह मौजमस्ती के लिए हर रोज बाइक व स्कूटी चुराते थे। बाइक या स्कूटी का जहां पेट्रोल खत्म हो जाता था उसे वहीं छोड़ देते थे। कई बार चोरी की गई जगह पर ही चोरी की बाइक को खड़ा कर दते थे।       

आरोपी किशोर लॉक को तोड़कर बाइक व स्कूटी चुराते थे। बाइक चोरी कर गालियों में खड़ी कर देते थे। आरोपियों ने शब्बे बारात से हर रात बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। 10 व 11 जून की रात तो आरोपी किशोरों ने चार बाइक व स्कूटी चोरी की थी। हालांकि ये बात सामने नहीं आई है कि वह बाइक चोरी कर पैसे के लिए किसी को बेचते थे। आरोपी किशोर सिर्फ चोरी की बाइक पर घूमकर मौजमस्ती करते थे। 

जुबेनाइल कोर्ट की इस दिनों छुट्टियां चल रही हैं। इस कारण तीनों कोर्ट को अंडरटेकिंग पर उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। जुवेनाइल कोर्ट के खुलने के बाद तीनों आरोपी किशोर को 23 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें