फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: पुलिस की मदद से ‘उड़ान’ भरेंगे बेरोजगार

Wed, 22 Jul 2015 12:57 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही पुलिस की छवि को सुधारने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके तहत गुड़गांव के बाद अब ‘ऑपरेशन उड़ान’ को यहां भी शुरू करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


इसके तहत बेरोजगार युवाओं को कोर्स करवाने के बाद पुलिस उन्हें नौकरी भी दिलवाएगी। ताकि युवा बेरोजगार, अपराध की ओर न जाकर अपने भविष्य को संवार सकें।

इस पहल से आम जनता और पुलिस के बीच संबंध बेहतर होंगे। इससे अपराध रोकने में भी मदद मिलेगी। पुलिस का मानना है कि अगर साधनहीन युवाओं को इस तरीके के कोर्स नहीं करवाए गए तो दो वक्त की रोटी के लिए युवा अपराध करने की गतिविधियों में गुरेज नही करेंगे। पुलिसिंग कार्यों में आम लोगों का सहयोग लेना जरूरी है। बिना सहयोग के प्रभावी पुलिसिंग संभव नहीं है।

ज्ञात हो कि ‘ऑपरेशन उड़ान’ की शुरुआत डीजीपी यशपाल सिंघल ने 12 जुलाई को गुड़गांव से की है। पुलिस ने स्कूल ऑफ स्किल डेवलपमेंट इन हॉस्पिटेलिटी के साथ करार किया है। इसमें दो महीने का कोर्स नि:शुल्क करवाया जाएगा। कोर्स पूरा होने पर युवाओं को सरकारी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल में ही जॉब फेयर लगवाकर प्लेसमेंट दी जाएगी। फरीदाबाद पुलिस इसकी शुरुआत दो महीने बाद करेगी। इसमें पुलिस थानेवार 60 युवाओं का चयन करेगी और सूची तैयार करने के बाद उन युवाओं को दो महीने का स्किल डेवलपमेंट कोर्स करवाएगी। कोर्स में युवाओं को जीवन जीने की कला, मेडिटेशन, नशा न करना और धनराशि के प्रंबधन आदि के बारे में सिखाया जाएगा।

ऐसे किया जाएगा चयन
युवाओं की उम्र 18 से 25 साल तक होनी चाहिए और 10वीं या उससे ज्यादा पढ़ा होना चाहिए।  गुड़गांव पुलिस के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि इस अभियान में उन युवाओं को भी शामिल किया जाएगा जिन्होंने धन के अभाव में कोई अपराध किया हो और जमानत पर रिहा हुआ हो। ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि उसकी छवि को सुधारा जा सके।

इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपराध की ओर जाने से रोकना है। यह ऑपरेशन हरियाणा पुलिस का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे आम जनता के बीच पुलिस का चेहरा बदलेगा। अंग्रेजों के जमाने वाला खौफ खत्म होगा और पुलिस व जनता के बीच बेहतर संबंध कायम होंगे। अभी इस प्रोजेक्ट को गुड़गांव में शुरू किया गया है। इसके बाद फरीदाबाद में शुरू किया जाएगा। -ममता सिंह, आईजी, रेवाड़ी रेंज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें