फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइटर को बम समझ लिया, मेट्रो स्टेशन 28 पर मच गई अफरातफरी

Tue, 27 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
जांच के लिए मेट्रो स्टेशन 28 पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बम होने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। मेट्रो प्रशासन भी सकते में आ गया। मेट्रो अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। जांच के दौरान पाया गया कि स्वचलित सीढ़ियों पर पड़ी वस्तु बम नहीं बल्कि लाइटर था। करीब 20 मिनट तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


दरअसल एक सवारी ने सीढ़ियों पर लावारिस वस्तु पड़ी देखी। थोड़ी ही देर में बम की अफवाह फैल गई। कई यात्री स्टेशन से वापस लौट आए तो कई ने स्वचलित सीढ़ियां छोड़कर दूसरा रास्ता पकड़ा। मेट्रो स्टेशन प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने यात्रियों को आसपास से हटाया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान बम तो नहीं मिला, लेकिन सीढ़ियों पर पड़ी वस्तु लाइटर निकली। इसके बाद पुलिस व मेट्रो प्रबंधन ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस दौरान मेट्रो का संचालन सुचारू रूप से जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें