फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पार्षद के ऊपर गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग की बल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दिलशाद गार्डन (वार्ड नंबर-241) वार्ड से निगम पार्षद स्वाति गुप्ता शनिवार सुबह जीटीबी एंक्लेव इलाके में अवैध निर्माण का शिकार हो गई।
विज्ञापन


दरअसल, क्षेत्र का दौरा करने के दौरान एक निर्माणधीन मकान की तीसरी मंजिल से लकड़ी की बल्ली स्वाति गुप्ता के ऊपर गिर गई। हादसे में पार्षद बुरी तरह जख्मी हो गई।

गंभीर हालत में स्वाति गुप्ता को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वाति की पस्लियां टूटने के अलावा उनके कंधे और पीठ में गंभीर चोट लगी है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने इस संबंध में लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरी बल्ली

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10.15 बजे सी-ब्लॉक, जीटीबी एंक्लेव, डीडीए जनता फ्लैट में हुआ। सुबह स्वाति गुप्ता अपने पति व भाजपा नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष डॉ.अनिल गुप्ता के अलावा aआरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के दौरे पर थीं।

इस बीच जैसे ही वह मकान नंबर-627, के सामने पहुंची, अचानक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से एक बल्ली स्वाति के ऊपर गिर गई।

हादसे में स्वाति बेहोश हो गई। फौरन निजी गाड़ी से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कहीं ये साजिश तो नहीं?

अनिल गुप्ता ने साजिश की आशंका जताते हुए बताया कि स्वाति गुप्ता ने दो दिन पूर्व इलाके में हो रहे अवैध निर्माण के लिए क्षेत्र के जेई को सस्पेंड करने की मांग की थी।

इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चिट्ठी भी लिखी थी। अनिल ने पूरे मामले की जांच की मांग की।

इधर हादसे की खबर मिलते ही महापौर मीनाक्षी समेत कई अन्य लोग स्वाति का हाल लेने अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें