फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 4 मजदूरों की मौत

Sun, 07 Oct 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Building Accident
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 94 में एक निर्माणाधीन इमारत में हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है और दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि नोएडा सेक्टर 94 में बीपीटीवी कैपिटल सिटी में 18 मंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। आज काम के दौरान अचानक बिल्डिंग की शटरिंग गिरी गई, जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।

बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव दल पहुंच चुका है और राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें