युवती के गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों की पहचान हो गई है। 2 फरवरी को प्लाट दिखाने के बहाने युवती को आरोपियों ने बुलाया था।
जिसके बाद चलती कार में आरोपियों ने युवती से गैंगरेप किया था। इनमें से दो आरोपी चाचा-भतीजा हैं। जिनका मथुरा स्थित एक रेस्त्रां है। इनकी पहचान के साथ पुलिस के हाथ कई सबूत लगे हैं।
हालांकि तीसरा आरोपी ड्राइवर है। जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नोएडा पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
सीओ थर्ड अरविंद यादव ने बताया कि चंद्रशेखर चाचा व जितेंद्र उसका भतीजा है। इन दोनों के साथ कार में ड्राइवर भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों से युवती कई बार प्लाट के चलते मिल चुकी थी।
साथ ही मोबाइल पर उनकी लंबी बात हुई हैं। युवती सेक्टर- 27 में रहती है। वह एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती है। बीते दिनों कंपनी के प्रचार के लिए सलारपुर में एक कैनोपी लगाई गई थी।