फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा करता था रेप, शिकायत की तो बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को उत्तर प्रदेश अपने घर ले जाकर मामा ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि घर जाने की किशोरी की विनती को अनसुना कर आरोपी ने उसे दस दिन से अधिक अपने घर पर रोके रखा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस दौरान कई बार मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटी किशोरी ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। परिजनों ने सेक्टर-55 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सेक्टर-55 थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी की बुआ कायमगंज (यूपी) के सीपलसो गांव में रहती है।

बीबी को बच्चा होने वाला है कहकर ले गया था घर से

किशोरी ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2014 में उसकी बुआ का बेटा घर आया था। वह किशोरी को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसकी पत्नी को बच्चा होने वाला है।

घर पर उसका रहना जरूरी है। परिवार वालों ने किशोरी को बुआ के घर भेज दिया। दो-तीन दिन बाद बुआ का लड़का किशोरी को पड़ोस के गांव ककरौली, कायमगंज में रहने वाले मामा के यहां छोड़ गया।

किशोरी ने बताया कि वहां मामा रात में उससे गलत काम करता था। परेशान होकर किशोरी ने नानी को पूरी बात बताई। नानी उसे थाने ले गई, जहां पुलिस वालों ने उससे एक लिखी हुई दरख्वास्त पर हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन

जब शिकायत की तो फिर बनाया हवस का शिकार

इसमें क्या लिखा था, उसे न तो बताया गया और न ही पढ़ने दिया गया। इसके बाद वह वापस बुआ के घर चली गई। आरोप है कि यहां आकर मामा ने उसे धमकाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता को घर भेजते समय आरोपी मामा ने किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ सैफुद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए एक टीम कायमगंज भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें