फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा और उसके बेटों ने गवाही देने पर किया कातिलाना हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलोई इलाके में अदालत में गवाही देने गए एक युवक पर कातिलाना हमला किया गया। हमला युवक के चाचा और उसके तीन बेटों ने किया। युवक पर चाकू से हमला कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।गुलजार (27) सपरिवार कैंप नंबर एक नांगलोई में रहता है। वह बिजली मरम्मत का काम करता है। शनिवार की दोपहर में गुलजार फर्श बाजार में रह रहे अपने पिता अखियार से मिलकर घर आ रहा था।

आरोप के मुताबिक कैंप नंबर एक के नाले के पास पहुंचते ही गुलजार को उसके चाचा ईशाद और तीन चचेरे भाइयों नौशाद, दिलशाद और शहजाद ने घेर लिया।
विज्ञापन

गुलजार के पेट पर चाकू से हमला कर दिया

अदालत में गवाही देने की बात कहकर ईशाद ने गुलजार को पकड़ने के लिए कहा। ईशाद के तीनों बेटों ने गुलजार को पकड़ लिया। उसके बाद दिलशाद ने गुलजार के पेट पर चाकू से हमला कर दिया।

गुलजार को जख्मी करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है।

दोनों पक्षों की कई बार थाने में मामले दर्र्ज करवाया जा चुका है। फिलहाल घटना को अंजाम देकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकाने पर दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें