एक बेकाबू कार ने 12 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद की है। पॉश इलाके इंदिरापुरम के मंगल बाजार चौक के पास शनिवार रात नशे में धुत कार सवार कंपनी मैनेजर ने दशहरा मेला घूमने जा रहे तीन बच्चों समेत 12 लोगों को रौंद दिया।
दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि आरोपी मैनेजर भी घायल हो गया। एक बच्चे समेत छह लोगों की हालत गंभीर है। गनीमत रही कि टेंपो में टकराकर कार रुक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार रात करीब नौ बजे काला पत्थर की ओर से आ रही एक वैगनार कार अचानक अनियंत्रित हो गई।
पढ़े:- फिरोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार-वैन की टक्कर में 5 लोगों की मौत
कार ने पैदल मेला देखने जा रहे न्यायखंड निवासी मयंक उपाध्याय, उनकी पत्नी नीलम, बेटा नमन (6) और ज्ञानखंड निवासी मयंक मोहन पांडेय को रौंद दिया। इसके बाद एक बाइक में टक्कर मारते हुए चालक ने सवारी टेंपों में कार ठोक दी।